Geeta Basra introduces newborn son Jovan Veer Singh Plaha with an adorable picture | गीता बसरा ने शेयर की बेटे की पहली फोटो, नहीं दिखाया चेहरा लेकिन नाम का खुलासा करते हुए लिखा, ‘इंट्रोड्यूसिंग हीर का वीर, जोवन वीर सिंह प्लाहा’
[ad_1]
28 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

क्रिकेटर हरभजन सिंह और उनकी पत्नी एक्ट्रेस गीता बसरा दूसरी बार 10 जुलाई को पेरेंट्स बने थे। गीता ने बेटे को जन्म दिया था। बेटे के जन्म के समय उसके नाम का खुलासा नहीं हुआ था लेकिन अब गीता ने बेटे के नाम से पर्दा उठा दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी बेटी हीर हिनाया प्लाहा के साथ न्यू बोर्न बेबी की फोटो शेयर की और लिखा, ‘इंट्रोड्यूसिंग हीर का वीर, जोवन वीर सिंह प्लाहा’। तस्वीर में हीर अपने भाई के माथे को चूम रही हैं लेकिन उसका चेहरा नहीं दिख रहा है।
बेटे के जन्म पर हरभजन ने जताई थी खुशी
हरभजन सिंह ने 10 जुलाई को बेटे के जन्म की खबर सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था , “हमारा हाथ थामने के लिए एक नया छोटा हाथ आ गया है। उसका प्यार भव्य और सोने की तरह कीमती है। एक अद्भुत उपहार, इतना खास और स्वीट। हमारे दिल भरे हुए हैं, हमारी लाइफ अब कंप्लीट हो गई है। एक स्वस्थ बच्चे के साथ हमें आशीर्वाद देने के लिए हम ईश्वर का धन्यवाद करते हैं। गीता और बच्चा दोनों बिल्कुल स्वस्थ हैं।”
हरभजन ने नोट में आगे लिखा था, “हम खुशी से अभिभूत हैं और अपने सभी शुभचिंतकों को उनके प्यार और सपोर्ट के लिए आभार व्यक्त करना चाहते हैं।” इस नोट के कैप्शन में हरभजन ने लिखा, “ब्लेस्ड विद ए बेबी बॉय, शुकर ए तेरा मालका।”
हरभजन और गीता 27 जुलाई 2016 को पहली बार बेटी हिनाया के पेरेंट्स बने थे। दोनों ने 29 अक्टूबर 2015 को पंजाब के जालंधर में शादी की थी।

गीता ने 2006 में बॉलीवुड में किया था डेब्यू
गीता बसरा ने साल 2006 में फिल्म ‘दिल दिया है’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी दूसरी फिल्म ‘द ट्रेन’ साल 2007 में रिलीज हुई थी और उसका सुपरहिट गाना ‘वो अजनबी’ था। गीता को फिल्मों में आखिरी बार साल 2016 में एक पंजाबी फिल्म में देखा गया था। उन्हें बॉलीवुड में ज्यादा सफलता नहीं मिली थी। 2006 से 2016 के बीच उनकी सिर्फ 7 फिल्में आईं। जिसमें से एक पंजाबी थी। उनकी आखिरी बॉलीवुड फिल्म 2015 में आई ‘सेकंड हैंड हसबैंड’ थी, जो फ्लॉप रही थी।
[ad_2]
Source link